लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता तंवर द्वारा दायर मानहानि शिकायत के खिलाफ केजरीवाल ने उच्च न्यायालय का रूख किया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा नेता करण सिंह तंवर द्वारा दायर मानहानि की शिकायत को लेकर उन्हें जारी समन के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रूख किया और उसे चुनौती दी।

केजरीवाल ने सत्र अदालत के तीन अक्टूबर 2020 के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें तंवर की शिकायत के आधार पर उनके और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जुलाई 2019 में जारी समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था।

मानहानि शिकायत के आधार पर केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और सुरेंद्र सिंह के अलावा पार्टी संयोजक दिलीप पांडे को सम्मन जारी किए गए थे।

तंवर ने दावा किया था कि आप के चार नेताओं ने मीडिया में उनके खिलाफ एनडीएमसी के एक अधिकारी एमएम खान की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे। खान की वर्ष 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

केजरीवाल ने अपने वकीलों मोहम्मद इरशाद और बदर मोहम्मद के जरिए दायर याचिका में दलील दी है कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते शिकायत दायर की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह