लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने ममता बनर्जी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की और उनके साथ कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

यह मुलाकात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास 181 साउथ एवन्यू में हुई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, '' ममता दीदी से आज भेंट की। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी शानदार जीत के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। मैंने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके साथ कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा थे जबकि बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ मुलाकात की।

इससे पहले दिन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी भी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर भेंट के दौरान मौजूद थे। बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गैर भाजपाई ताकतों को एक साथ लाने की कोशिश में विपक्ष के विभिन्न नेताओं से मिल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस