लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया से यहां मंगलवार को मुलाकात की और कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हरियाणा के पहलवान पूनिया इस वर्ष ओलंपिक खेलों में पहली बार शामिल हुए थे और उन्होंने कांस्य पदक जीता था। पूनिया ने कजाख्स्तान के दौलत नियाजबेकोव को हराया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ओलंपिक खेलों में कांस्क पदक विजेता बजरंग पूनिया से आज आवास पर मुलाकात करके प्रसन्नता हुई।’’ उन्होंने कहा कि पूनिया ने देश को गौरवान्वित किया है और वह भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पूनिया से मुलाकात करने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘बजरंग ने भारत का नाम रोशन किया है और हम सब को गौरवान्वित किया है। आप लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।’’

बाद में बजरंग पूनिया ने भी केजरीवार के ट्वीट को रिट्वीट कर आभार जताया। पूनिया ने लिखा ''आप से मिलकर बहुत अच्छा लगा अरविंद केजरीवाल सर, आपके सहयोग के लिये धन्यवाद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर