लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार ‘द ग्रेट खली’ से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘वर्ल्ड रेसलिंग एंटरनेंमेंट’ (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के पूर्व स्टार दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के दौरान खली ने आम आदमी पार्टी नीत सरकार की ओर से शुरू की गई पहलों की न सिर्फ सराहना की, बल्कि भविष्य में सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की इच्छा भी दिखाई।

उनके साथ दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह भी थे।

केजरीवाल ने पंजाबी में ट्वीट किया, “आज मेरी मुलाकात एक ऐसे पहलवान ‘द ग्रेट खली’ से हुई, जिन्होंने भारत को पूरी दुनिया में मशहूर किया। उन्हें दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल पर किया गया काम पसंद आया।”

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, खली ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए कहा कि वह दिल्ली में हुए विकास से प्रभावित हैं और वह समाज की बेहतरी के लिए केजरीवाल सरकार का हर संभव समर्थन करने को तैयार हैं।“

यह मुलाकात पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!