लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल पंजाब के आप विधायकों से मिले, विस चुनाव व किसान आंदोलन पर की चर्चा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, एक अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और किसानों के प्रदर्शन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

आप की पंजाब इकाई की ओर से चंडीगढ़ में जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित आवास पर आप विधायकों के साथ बैठक की जो करीब तीन घंटे तक चली। पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत मान और पंजाब में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा बैठक में मौजूद थे।

बैठक के बाद मान ने कहा कि पंजाब में आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी के राज्य के सभी विधायकों से मुलाकात की और इस बारे में विस्तार से चर्चा की कि आप की नीतियों को पंजाब के हर मतदाता तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, “ केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पार्टी की ताकत, रोडमैप और रणनीति पर चर्चा की। हमने चर्चा की कि चुनाव के लिए क्या खाका होगा?

पार्टी के बयान के मुताबिक केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए विस्तृत सुझाव मांगे।

संपर्क करने पर, पंजाब में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक विधायक ने कहा कि पार्टी को जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए।

पिछले महीने अपनी अमृतसर यात्रा के दौरान, केजरीवाल ने घोषणा की थी कि 2022 के चुनावों के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा सिख समुदाय से होगा।

पार्टी ने बयान में कहा कि केजरीवाल ने सभी विधायकों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि किसान आंदोलन को हर स्तर पर समर्थन दिया जाना चाहिए।

बयान के मुताबिक, “ उन्होंने कहा कि आज देश के अन्नदाता अपनी जमीन और अस्तित्व के लिए लड़ने को मजबूर हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपना अड़ियल रुख नहीं छोड़ रही है, जो निंदनीय है।”

बकौल बयान, “उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार को कृषि विरोधी काले कानूनों को तुरंत निरस्त करना चाहिए और बिजली संशोधन विधेयक 2021 को संसद में पेश नहीं करना चाहिए।”

केजरीवाल ने कहा कि हर कोई विभिन्न माफियाओं से अच्छी तरह वाकिफ है जो शिअद-भाजपा की पूर्व और कांग्रेस की वर्तमान सरकार के दौरान कथित रूप से फले-फूले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे