लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन 23 अगस्त को कर सकते हैं केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन कनॉट प्लेस में 23 अगस्त को कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि स्मॉग टॉवर का निर्माण पूरा हो गया है और उद्घाटन 15 अगस्त के बजाय 23 अगस्त को किया जाएगा।

क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थापित किये जा रहे करीब 20 मीटर ऊंचे टॉवर का निर्माण पहले 15 जून तक होना था।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि कोविड-19 महामारी की वजह से स्मॉग टॉवर के निर्माण कार्य में देरी हुई। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने पिछले साल अक्टूबर में इस संबंध में प्रायोगिक परियोजना को हरी झंडी दिखाई थी।

राय के अनुसार स्मॉग टॉवर से एक सैकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी।

केंद्र सरकार द्वारा आनंद विहार में बनाये गये एक और 25 मीटर ऊंचे स्मॉग टॉवर को 31 अगस्त तक शुरू किया जा सकता है। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर