लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल, ममता ने गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 10:56 IST

Open in App

पणजी, 19 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोवा के मुक्ति दिवस पर रविवार को राज्य के लोगों को बधाई दी।

गोवा 19 दिसंबर 1961 को 450 साल के पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ऐतिहासिक 61वें मुक्ति दिवस पर गोवा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। गोवा को औपनिवेशिक अत्याचार से मुक्त कराने में बलिदान देने वाले सभी लोगों को सलाम। अब गोवा को भ्रष्ट राजनीति से आजाद कराने का वक्त आ गया है।’’

गौरतलब है कि आप ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी रविवार को तटीय राज्य के लोगों को बधाई दी। टीएमसी ने भी गोवा में चुनाव लड़ने का एलान किया है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘गोवा के मुक्ति दिवस पर राज्य के भाइयों और बहनों को मेरी शुभकामनाएं। मैं हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती हूं। आइए इस अहम मौके पर हमारे खूबसूरत राज्य के लिए नयी सुबह की शुरुआत करने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का संकल्प लें।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य के मुक्ति दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोवा आने का कार्यक्रम है। वह राजधानी पणजी के आजाद मैदान में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले वह भारतीय सेना की ‘सैल परेड’ का हिस्सा बनेंगे। शाम को वह यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होने हैं। राज्य में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह