केजरीवाल ने चंडीगढ़ में विजय यात्रा का नेतृत्व किया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:54 IST2021-12-30T17:54:34+5:302021-12-30T17:54:34+5:30

Kejriwal leads Vijay Yatra in Chandigarh | केजरीवाल ने चंडीगढ़ में विजय यात्रा का नेतृत्व किया

केजरीवाल ने चंडीगढ़ में विजय यात्रा का नेतृत्व किया

चंडीगढ़, 30 दिसंबर चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को लेकर बृहस्पतिवार को आयोजित की गयी विजय यात्रा का नेतृत्व पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया।

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित 14 पार्षदों को चंडीगढ़ के लोगों की सेवा, गलत काम नहीं करने और पार्टी के साथ कभी धोखा नहीं करने तथा पार्टी नहीं छोड़ने की शपथ दिलायी ।

चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में 35 में से आम आदमी पार्टी को 14 जबकि भाजपा को 12 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के हिस्से में आठ सीट जबकि शिरोमणि अकाली दल के हिस्से में एक सीट आयी है। इन चुनावों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। निगम के परिणाम 27 दिसंबर को घोषित हुये थे।

केजरीवाल ने इस जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया और इसके लिये चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal leads Vijay Yatra in Chandigarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे