लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल ने ‘स्विच दिल्ली’ अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को ‘स्विच दिल्ली’ अभियान की शुरुआत की और लोगों से अपील की है कि महानगर में प्रदूषण से मुकाबले के लिए इस तरह के वाहन खरीदें।

केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ हफ्ते में उनकी सरकार विभिन्न उद्देश्यों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर लेगी।

उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला और बड़ी कंपनियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बाजार संगठनों, मॉल एवं सिनेमा हॉल को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और अपने परिसरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवकों से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने पहले वाहन के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की नीति को दुनिया में सबसे बेहतर माना जाता है और इसे प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए