लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कोविड-19 एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र की शुरुआत की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वास्तविक समय में महामारी प्रबंधन से जुड़े आंकडों को एकत्रित करने व फैसला लेने के लिए एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) की शनिवार को शुरुआत की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार तैयारियों को धीमा नहीं करेगी क्योंकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से बताचीत में कहा कि पहली लहर में मामलों में कमी आने के बाद जिन कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्रों को बंद कर दिया गया था उन्हें दोबारा खोलकर और मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नये केंद्र से वास्तविक समय में सरकारी और निजी अस्पतालों से टीकाकरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता, बिस्तर, दवाएं और अन्य जरूरतों की मिलने वाली जानकारी से फैसला करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं