लाइव न्यूज़ :

छात्रों को करियर संबंधी मार्गदर्शन के लिए केजरीवाल ने ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले लोग करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के एक से लेकर दस छात्रों को एक तरह से ‘संरक्षण’ में लिया जा सकेगा। सफल पेशेवर उन्हें मार्गदर्शन देंगे। मेंटर प्रत्येक हफ्ते दस मिनट के लिए इन छात्रों को फोन पर मार्गदर्शन देंगे।

इस पहल के तहत, कार्यक्रम में दिलचस्पी रखने वाले लोग शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक से लेकर दस छात्रों को अपने ‘संरक्षण’ में ले सकेंगे।

केजरीवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर कहा, ‘‘यदि हमारे छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल जाएगा तो वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए की है ताकि शिक्षकों के साथ-साथ मेंटर का अतिरिक्त मार्गदर्शन मिलने से छात्रों के लिए भविष्य की राह तय हो सके।’’

दिल्ली सरकार ने अगस्त में घोषणा की थी कि बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद इस कार्यक्रम के ब्रांड ऐम्बेसेडर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह