लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप की शुरुआत की, शहर के पर्यटन स्थलों की मिलेगी जानकारी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की जो राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उनके संक्षिप्त इतिहास, लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों, बाजारों और विरासत स्थल की सैर के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप शहर में आने वालों के लिए उपयोगी होगा और पर्यटन के अनुभव को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ एक आधुनिक शहर भी है और-अच्छे भोजन और बाजारों से लेकर स्मारकों तक यहां सब कुछ है। केवल एक चीज की कमी थी, वह थी जानकारी।

दिल्ली सचिवालय सभागार में उपस्थित लोगों से केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस मोबाइल ऐप से अब इस कमी को दूर कर दिया गया है। यह आपको निकट के पांच किलोमीटर के दायरे में मनोरंजन पार्क, खाने-पीने के महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों, लोकप्रिय बाजारों, सार्वजनिक शौचालयों को भी दिखाएगा।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली वालों के लिए भी यह ऐप उपयोगी होगा। इस तरह का ऐप दुनिया भर के कुछ ही शहरों में उपलब्ध है।’’ उन्होंने लोगों से ऐप डाउनलोड करने की अपील की और कहा कि दिल्ली वालों को भी ऐसे स्मारक और भोजनालय मिलेंगे जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

पर्यटन विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह ऐप ‘‘लोगों को दिल्ली आने और इसे देखने के लिए निमंत्रण’’ जैसा है। सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमारी सरकार दुनिया भर के पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव देने का प्रयास करती है। अब पर्यटक एक ऐप से अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं।’’

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 2019 में दिल्ली देश में चौथे स्थान पर था जहां सबसे ज्यादा पर्यटक आए। मोबाइल ऐप दिल्ली को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विकसित हुआ है और इसकी टैगलाइन है ‘‘आप सिर्फ दिल्ली नहीं आते, आप इसे अनुभव करते हैं।’’

ऐप एक ही स्थान पर पर्यटन संबंधी सभी जानकारी प्रदान करेगा। ऐतिहासिक स्थलों के अलावा, यह लोकप्रिय स्थानों, बाजारों, खाने के जोड़ों और पार्कों को भी दिखाएगा। उपयोगकर्ताओं को इस प्लेटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दिल्ली के विरासत स्थलों समेत पर्यटन स्थलों की एक झलक मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा