लाइव न्यूज़ :

जनता की सेवा के लिए ‘राम राज्य’ की संकल्पना से प्रेरित 10 सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए उनकी सरकार ‘राम राज्य’ की संकल्पना से प्रेरित 10 सिद्धांतों का पालन कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होते ही उनकी सरकार बुजुर्गों को उसके दर्शन करने के लिए भेजेगी।

विधानसभा के बजट सत्र में उप राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए राम राज्य की संकल्पना से प्रेरित 10 सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हम जिन सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं उनमें खाद्य पदार्थ मुहैया कराना, चिकित्सा देखभाल, बिजली, पानी उपलब्ध कराना, रोजगार, आवास, महिला सुरक्षा और बुजुर्गों को सम्मान देना शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोई भूखा ना सोए। हर बच्चा, चाहे वह किसी भी तबके का हो उसे अच्छी शिक्षा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमीर या गरीब हर किसी को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारी है और मोहल्ला क्लिनिक की स्थापना करना भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।’’

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने की भी अपील की।

उन्होंने दिल्ली विधानसभा के सदस्यों से भी अस्पताल जाकर कतार में खड़े होकर आम लोगों की तरह टीका लगवाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे