लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल पंजाबियों को उसी तरह धोखा दे रहे जैसे कांग्रेस ने दिया था: सुखबीर बादल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 23:37 IST

Open in App

बरनाला/संगरूर (पंजाब), सात दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल महिलाओं को 1,000 रुपये प्राप्त करने के लिए आवेदन भर कर देने की बात कह कर पंजाबियों को उसी प्रकार “धोखा” दे रहे हैं, जैसे कांग्रेस ने दिया था।

तापा और सुनाम में दो रैलियों को संबोधित करते हुए बादल ने कहा, “पहले (पूर्व मुख्यमंत्री) अमरिंदर सिंह भी पंजाब के हर घर को रोजगार देने के लिए आवेदन भरवाते थे। उसका नतीजा आप सब जानते हैं। अब, केजरीवाल महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक देने के लिए अपनी पार्टी के शिविर लगाकर उसी राह पर चल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं, क्या इस योजना से केवल उन महिलाओं को फायदा मिलेगा जिन्होंने आवेदन भरा है? अगर नहीं तो आप इस तरह से पंजाबियों को मूर्ख बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?”

बादल ने सवाल किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य में इस योजना का क्रियान्वयन क्यों नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता