लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल झूठ बोलने में पीएचडी :अनिल विज

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जुलाई हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने सोमवार को दिल्ली सरकार के इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया कि उनका राज्य राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का प्रतिदिन 12 करोड़ गैलन पानी रोक रहा है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘झूठ बोलने में पीएचडी’ करने का आरोप लगाया।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने रविवार को कहा था कि बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर शीर्ष अदालत से हरियाणा को राष्ट्रीय राजधानी के पानी के वैध हिस्से को जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का प्रतिदिन 12 करोड़ गैलन पानी (एमजीडी) रोक रहा है और पड़ोसी राज्य द्वारा यमुना नदी में छोड़ा जा रहा कच्चा पानी "अब तक के सबसे निचले स्तर" पर है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दावों के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा के गृह मंत्री विज ने संवाददाताओं से कहा कि "केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) ने झूठ बोलने में पीएचडी की है।"

उन्होंने कहा, “पहले, उन्होंने (आप सरकार) कोविड की दूसरी लहर के दौरान जरूरत से बहुत अधिक ऑक्सीजन की खरीद के लिए झूठे आंकड़े पेश किए और अब केजरीवाल अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए पानी के मुद्दे पर भी ऐसा ही कर रहे हैं। वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।”

विज ने कहा कि हरियाणा दिल्ली को अपनी नहर प्रणाली के माध्यम से मुनक में 1,049 क्यूसेक पानी लगातार उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने आप सरकार पर "स्वयं के कुप्रबंधन को छुपाने के लिए दिल्ली के लोगों को गुमराह करके" हरियाणा पर निराधार इल्ज़ाम लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने स्वीकार किया कि मानसून में देरी के कारण पानी की कमी हुई है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इसके बावजूद हरियाणा दिल्ली को उसका उचित हिस्सा दे रहा है।

हरियाणा सरकार ने रविवार को कहा था कि मानसून आने में देरी के कारण यमुना नदी में पानी कम है और आप सरकार के कुप्रबंधन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी हो गई है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के आरोप के बाद हरियाणा सरकार ने एक बयान में इल्ज़ाम लगाया था कि आप अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए झूठी राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।

वहीं किसानों द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की कार पर सिरसा में कथित रूप से हमला किए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि अगर कोई आंदोलन की आड़ में हिंसा करता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने और भूख हड़ताल करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी किसी भी तरह के हिंसक कृत्य में शामिल होने का हक नहीं है।

सिरसा की घटना के संबंध में विज ने कहा कि हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले में जानकारी एकत्र करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तैयारियों के बाबत पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि राज्य सरकार सतर्क है और पूरी तैयारी कर ली है। विज के पास ही स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू