लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कोविड-19 की स्थिति पर बैठक की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ओमीक्रोन संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन निर्देशों में घरों में एक लाख से अधिक संक्रमित व्यक्तियों को पृथक-वास में रखने की स्थिति में उन पर निगरानी रखने की क्षमता विकसित करना भी शामिल है।

बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भले ही मामलों की संख्या फिलहाल कम है, लेकिन दवाओं, ऑक्सीजन टैंकर, ऑक्सीमीटर के भंडार सहित अन्य सभी आवश्यक चीजों की तैयारी 24 घंटे में पूरी कर ली जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बैठक में यह बताया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित नये मरीजों में लक्षण हल्के हैं और ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को घरों में पृथक-वास में इलाज कराने की तैयारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सूत्र ने कहा, “मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तैयारी ऐसी हो कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामले बढ़े तो घरों में पृथक-वास में एक लाख से अधिक मामलों पर नजर रखी जा सके।”

उन्होंने बताया कि यह भी निर्देश दिया गया कि लोगों में घबराहट न फैले, इसके लिए कोविड-19 की जांच से गुजरने वाले हर व्यक्ति को सरकार की तरफ से फोन कर आश्वासन दिया जाना चाहिए कि अगर वे संक्रमित मिलते हैं तो तमाम जरूरी मदद एवं इलाज उन्हें मिलेगा।

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में 125 मामले सामने आने की जानकारी दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 64 हो गई है जोकि बुधवार को 57 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल