लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिल्ली में साढ़े सात साल में सिर्फ छह हजार नौकरियां दीं: हरीश रावत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में छह महीने में एक लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को निशाना साधा और दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल ने साढ़े सात वर्षों के दौरान सिर्फ छह हजार लोगों को नौकरियां दी हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बड़ा दावा किया गया कि 1 साल में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। सवाल है साढ़े सात साल इनको दिल्ली में सरकार चलाते हो गये हैं। साढे़ सात साल में केवल 6 हजार से कुछ ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली व भर्तियां की हैं, जबकि दिल्ली का बजट उत्तराखंड से तीन गुना ज्यादा है।’’

उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘उत्तराखंड का बजट छोटा, वादा बड़ा। न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। केवल चुनाव में बने रहने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं।’’

पिछले दिनों केजरीवाल ने कहा था कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी और सरकारी एवं निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड