लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार का प्लाज्मा बैंक विफल: दिल्ली कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया प्लाज्मा बैंक जरूरत के समय में ‘‘पूरी तरह से विफल’’ हो गया है।

डीपीसीसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार चौधरी ने कहा कि दिल्ली और केंद्र सरकारें कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में ‘‘पूरी तरह से असफल’’ साबित हो रही हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 के करीब 24,000 नये मामले सामने आये जो कि यहां एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को शहर में कोविड-19 के लगभग 19,400 नये मामले सामने आये थे।

एक बयान में चौधरी के हवाले से कहा गया, ‘‘कोविड-19 ​​के रोगियों को इस आपदा में कोई मदद नहीं मिल रही है। आज जब दिल्ली में मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत है, तो उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है लेकिन सरकार प्लाज्मा प्रदान करने में लगातार विफल हो रही है।’’

चौधरी ने बयान में कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में देश का पहला प्लाज्मा बैंक खोला था जिसे बाद में आईएलबीएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस रोगियों को प्लाज्मा दाता की व्यवस्था करनी पड़ती है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक सूची तैयार कर रही है, जो रक्त प्लाज्मा दान करने के लिए तैयार होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से प्लाज्मा दान करने का अनुरोध किया है। दिल्ली कांग्रेस पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं और समर्थकों एवं उनके परिवारों की सूची तैयार कर रही है जो तीन महीने पहले कोरोना वायरस से ठीक हो चुके है और वे प्लाज्मा दान करके इस नेक काम में योगदान कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए