लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में केजरीवाल सरकार का ऐलान, शहर के निजी अस्पतालों के 20 प्रतिशत बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित होंगे

By भाषा | Updated: May 25, 2020 04:39 IST

दिल्ली के इन प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अधिकृत कुल 631 में से 507 बेड पर कोई ना कोई मरीज अभी भर्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देअपोलो (सरिता विहार), मैक्स (साकेत), फोर्टिस (शालीमार बाग), सर गंगाराम सिटी और सर गंगाराम कोलमेट (पूसा रोड) जैसे बड़े अस्पतालों कोरोना मरीजों से लगभग पूरी तरह भर चुके हैं।अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि उनके यहां 80 बेड कोरोना मरीजों के लिए हैं, इनमें से कोई भी बेड फिलहाल खाली नहीं है।

नयी दिल्लीदिल्ली सरकार ने 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया है कि वे अपनी कुल क्षमता के 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखें। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार को कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित बिस्तरों की संख्या बढ़ाना महत्वपूर्ण लगा।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए, 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी 117 निजी अस्पतालों/नर्सिंग होम को अपने कुल बिस्तरों में से 20 प्रतिशत को कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित रखना होगा।’’  

दरअसल, राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा राजधानी के प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज चल रहा है। बढ़ते मरीजों की संख्या की वजह से अस्पतालों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे शहर के 8 प्राइवेट अस्पतालों के 80 फीसदी बेड फिलहाल इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

दिल्ली के इन प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अधिकृत कुल 631 में से 507 बेड पर कोई ना कोई मरीज अभी भर्ती है। अपोलो (सरिता विहार), मैक्स (साकेत), फोर्टिस (शालीमार बाग), सर गंगाराम सिटी और सर गंगाराम कोलमेट (पूसा रोड) जैसे बड़े अस्पतालों कोरोना मरीजों से लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि उनके यहां 80 बेड कोरोना मरीजों के लिए हैं, इनमें से कोई भी बेड फिलहाल खाली नहीं है। डॉक्टर ने आगे बताया, 'हमारे यहां संदिग्धों के लिए भी कुछ अतिरिक्त बेड तैयार किए गए हैं, वहां भी 1-2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए