लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गृह मंत्रालय के आदेश को लागू करेगी केजरीवाल सरकार, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 19:52 IST

दिल्ली में अभी तक 2500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिस वजह से सरकार मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृहमंत्रालय के मानदंडों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

नई दिल्ली:दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान दुकान खुलने को लेकर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जो आदेश जारी किया गया है, उसे ही लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार के सूत्रों की मानें तो रिहायशी इलाकों में स्टैंड-अलोन दुकानें और दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मानदंडों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में अभी तक 2500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिस वजह से सरकार मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाह रही है।

बता दें कि शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दुकानों को खोलने को लेकर एक आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक सभी दुकानों का सशर्त खोलने की इजाजत दी गई। दुकानों में केवल 50 फीसदी स्टाफ ही काम कर सकेगा। इसके साथ ही मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं अभी शॉपिग कॉम्प्लेक्स और मॉल आदि को खोलने की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार की ओर से शराब की दुकानों को भी खोलने पर रोक बरकरार है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आज से देश में व्यावसायिक गतिविधियां कुछ रफ्तार पकड़ेंगी।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में 1490 मामले सामने आए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 24,942 हो गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, "भारत में कोरोनो वायरस के कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 24942 हो गई है, जबकि 779 लोगों की मौत हो चुकी है और 5209 लोग ठीक हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 18,953 एक्टिव केस मौजूद है।"

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया