लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन भंडारण, आपूर्ति में विफल,मौतों का ‘आपराधिक उत्तरदायित्व’ भी उसी पर: भाजपा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से हुई मौतों का ‘‘आपराधिक उत्तरदायित्व’’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर है क्योंकि उनकी सरकार जीवन रक्षक ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति और भंडारण सुनिश्चित करने में ‘‘विफल’’ रही।

केंद्रीय एजेंसी पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कुछ मौकों पर उसे आवंटित तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन को लौटा दिया क्योंकि उसके पास भंडारण की क्षमता नहीं थी। यहां तक कि उसने पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश को अतिरिक्त कोटा रिजर्व रखने को भी कहा था।

एक डिजीटल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि इसके बावजूद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ऑक्सीजन संकट के लिए केंद्र और अन्य राज्यों को कोसते रहे और केंद्र सरकार पर ‘‘सौतेले व्यवहार’’ करने का आरोप लगाया जबकि दिल्ली सरकार ने यहां की जनता के साथ ‘‘सौतेला व्यवहार’’ किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस तरह से काम करते हैं वह आज सभी को पता चल गया है...ऑक्सीजन संकट टाला जा सकता था या इसका प्रबंधन किया जा सकता था। मुझे कहते हुए अफसोस हो रहा है कि यह संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन की वजह से हुआ। मैं उम्मीद करता हूं कि आप और सिसौदिया जवाब देंगे और माफी मांगेंगे।’’

एक घटना का उदाहरण देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि फरीदाबाद के लिंडे संयंत्र से नौ मई को दिल्ली को 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होनी थी लेकिन आप सरकार ने 74 मीट्रिक टन लौटा दिया क्योंकि उसके पास या तो भंडारण की क्षमता नहीं थी या फिर मांग कम थी।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की चेतावनियों के बावजूद कोरोना की दूसरी लहर के लिए खुद को तैयार नहीं कर सकी और संकट के समय भी वह भ्रम फैलाने और राजनीति करने से बाज नहीं आई।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भंडारण क्षमता बनाने में असमर्थ रही आप सरकार के कारण जयपुर गोल्डन अस्पताल और बत्रा अस्पताल में क्रमश: 20 और 13 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दोनों ही अस्पतालों ने आप सरकार से ऑक्सीजन के लिए संपर्क साधा था लेकिन उसने कुछ नहीं किया। आपराधिक उत्तरदायित्व आप पर है, अरविंद केजरीवाल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे