लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार विज्ञापन के जरिये दिल्ली की स्थिति को लेकर आम लोगों को भ्रमित कर रही है : तिवारी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:32 IST

Open in App

बलिया (उप्र), चार मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर होने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार विज्ञापन के जरिये दिल्ली की स्थिति को लेकर आम लोगों को भ्रमित कर रही है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी ने बलिया जिले में रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी ग्राम में संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने दिल्ली में विद्यालयों की स्थिति खराब होने का दावा करते हुए कहा कि ‘बदतर’ शिक्षण व्यवस्था के कारण दिल्ली में पिछले पांच साल में 4.98 लाख छात्र अनुत्तीर्ण हो चुके हैं और विद्यालयों में रोजाना केवल डेढ़ घंटे का शिक्षण कार्य ही होता है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के विज्ञापन का बजट देश के दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।

तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और गांव स्तर पर सस्ती शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रयास चल रहे है।

उन्होंने कहा कि कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और विद्यालयों में भोजपुरी भाषा में पढ़ाई कराने को लेकर वह प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां