लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार ने राशन की दुकानें नहीं खोलीं, शराब की दुकानें खोल रही है: मीनाक्षी लेखी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राशन की दुकानें खोलने में नाकाम रही और अब शहर भर में शराब की दुकानें खोल रही है।

अरविंद केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए, नई दिल्ली से सांसद ने कहा कि शराब की निजी दुकानें खोलने की अनुमति देने से दिल्ली सरकार के राजस्व पर असर पड़ेगा।

लेखी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ केजरीवाल सरकार ने न तो राशन की कोई नई दुकान खोली है और न ही नए राशन कार्ड जारी किए हैं, लेकिन पूरे शहर में शराब की दुकानें खोल रही है। इसके हानिकारक प्रभाव होंगे, क्योंकि इससे शराब की लत से फंस कर लोगों के परिवार टूट जाएंगे।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ‘आप’ सरकार की आबकारी नीति का कई सप्ताह से विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लिए जाने तक इसका विरोध जारी रखेंगे।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ दिल्ली के लोग, समान वितरण के नाम पर शहर भर में शराब की 850 दुकान खोलने की इस नीति से नाखुश हैं। क्या ऐसा करने की कोई जरूरत है? केजरीवाल सरकार पानी के समान वितरण, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और यमुना नदी की सफाई के लिए काम क्यों नहीं करती?’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के महिला मोर्चा के नेतृत्व वाले अभियान के तहत आने वाले आठ से 10 दिनों में 15 लाख लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

गुप्ता ने कहा कि हस्ताक्षरों की सूची भारत के राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी और उनसे दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए