लाइव न्यूज़ :

कोरोना से निपटने के लिए इंतजाम करने में विफल रही केजरीवाल सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने में नाकाम रही है।

उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की भी मांग की।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने स्वास्थ्य मंत्री को हटाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

कांग्रेस के आरोप पर आम आदमी पार्टी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,944 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 5.78 लाख हो गई है। इसके अलावा 82 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 9,342 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित