लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार रिक्तियों को भरने और स्वास्थ्य प्रणाली के लिये कुछ नहीं कर रही: डीवाईएफआई

By भाषा | Updated: September 13, 2021 01:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनकी सरकार पर बेरोजगारी तथा बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के मामले में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

डीवाईएफआई के दिल्ली विंग विरोध प्रदर्शन करने के बाद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

युवाओं के संगठन ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक मांगों में दिल्ली में रिक्त सरकारी पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती शुरू करना शामिल है।

डीवाईएफआई की दिल्ली राज्य समिति के सचिव अमन सैनी ने सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत उनके संगठन द्वारा पूछे गए एक प्रश्न पर दिल्ली सरकार के जवाब का जिक्र करते हुए कहा, ''शिक्षकों के लगभग 33,000 पद खाली हैं।''

उन्होंने कहा, “जल बोर्ड में 10,000 और पीडब्ल्यूडी में 8,000 पद खाली हैं।” केजरीवाल सरकार इन रिक्तियों को भरने के लिए कुछ नहीं कर रही है।

ज्ञापन में, संगठन ने यह भी कहा कि महामारी से पहले लगातार तीन वर्षों तक अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता में लगातार कमी देखी गई है, जिसके कारण दिल्ली में कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान हर जगह लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!