लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल को राहत, विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर की गई मानहानि की शिकायत पर सुनवाई टली

By भाषा | Updated: June 24, 2019 16:35 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया से मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये के अलावा कानूनी खर्चे की मांग की है।दोनों नेताओं के बयान पर आधारित खबरों और ट्वीट के प्रसार के कारण उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और इसके लिए उन्होंने कोई पछतावा या अफसोस प्रकट नहीं किया।

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर की गई मानहानि की शिकायत पर सुनवाई सोमवार को टाल दी।

शिकायत में गुप्ता ने कहा है कि केजरीवाल और सिसोदिया ने उन पर आप प्रमुख की हत्या की कोशिश करवाने का आरोप लगाकर उनकी छवि ‘‘धूमिल’’ की। मामले पर सुनवाई 26 जून तक के लिए स्थगित कर दी गयी क्योंकि संबंधित न्यायाधीश छुट्टी पर हैं।

अपनी शिकायत में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया से मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये के अलावा कानूनी खर्चे की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं के बयान पर आधारित खबरों और ट्वीट के प्रसार के कारण उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और इसके लिए उन्होंने कोई पछतावा या अफसोस प्रकट नहीं किया।

गुप्ता ने शिकायत में दावा किया, ‘‘आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता की छवि, भाजपा और उसके नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की छवि खराब की व उनके और भाजपा के खिलाफ निराधार और सनसनीखेज बयान देकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।’’ 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया