लाइव न्यूज़ :

वायु सेना के विमान हादसे में मारे गये जवान के परिजनों को केजरीवाल ने एक करोड़ रुपये का चेक दिया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:21 IST

Open in App

दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिवंगत वायुसैन्यकर्मी राजेश कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा । 2019 में भारतीय वायुसेना के विमान के प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कुमार की मौत हो गयी थी ।

केजरीवाल ने परिवार को हर मदद देने का वादा किया और कहा कि कुमार की एक बहन को नागरिक सुरक्षा में पंजीकृत किया गया है और अन्य को भी नौकरी दी जायेगी ।

कुमार के परिवार के साथ मुलाकात के बाद केजरीवाल ने सवाददाताओं को बताया, ‘‘जीवन के नुकसान की भरपाई किसी भी चीज़ से कभी नहीं की जा सकती है, लेकिन मुझे इस बात की उम्मीद है कि इस सम्मान राशि से शोक संतप्त परिवार को कुछ सहायता और बल मिलेगा ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने कुमार की एक बहन को पहले ही नागरिक सुरक्षा में पंजीकृत कर लिया गया है और अन्य को भी नौकरी के अवसर प्रदान किये जायेंगे । हम जो भी कर सकते हैं, सब करेंगे और परिवार के साथ खड़ा रहेंगे ।’’

कुमार की 2019 में विमान हादसे उस समय मौत हुयी थी, जब वह असम में जोरहाट में तैनात थे । कुमार का विमान ऊंची पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ।

कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है । कुमार के पिता सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं, उनकी मां गृहणी है और दो अन्य भाई दैनिक मजदूर के तौर पर काम करते हैं ।

श्रीनगर में बृहस्पतिवार को एक स्कूल के शिक्षक और प्रधानाध्यापक की हत्या के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं इस हत्या की निंदा करता हूं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सरकार से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिये आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO