लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोगों को मुफ्त कोविड टीका उपलब्ध कराने का वादा पूरा करें केजरीवाल : कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 2, 2021 01:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को मुफ्त कोविड-19 टीका देने का अपना वादा पूरा करें ।

कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण की एक मार्च से शुरूआत हुयी और इस दौरान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को एवं पुरानी बीमारी से ग्रसित 45-59 वर्ष के लोगों का टीके की खुराक दी जायेगी । दूसरे चरण में 136 निजी अस्पतालों सहित 192 अस्पतालों में इसकी शुरूआत हुयी ।

टीके की कीमत निजी अस्पतालों में 250 रुपये होगी जबकि 56 सरकारी अस्पतालों में यह निशुल्क है।

कुमार के अनुसार दिल्ली सरकार ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 42 लाख लोग हैं जिनका टीकाकरण किया जाना है, लेकिन अगर उन्हें इसके लिये भुगतान करना पड़ता है तो वे इसकी खुराक लेने से बचेंगे ।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में कोविड टीकाकरण की शुरूआत से कुछ दिन पहले कहा था कि दिल्ली वासियों को मुफ्त टीका लगाया जायेगा अगर केंद्र की भाजपा सरकार ऐसा करने में विफल रहती है । उन्हें अपने वादे का सम्मान करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos