लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों और ऑक्सीजन प्रबंधन व आईसीयू बिस्तर सहित इससे जुड़ी विभिन्न तैयारियों को लेकर गठित दो समितियों के साथ बैठकें की।

सरकार ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने और प्रबंधन के तरीके को सुझाने के लिए 27 मई को आठ सदस्यीय ‘विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरे देशों के अनुभव बताते हैं कि हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सावधान रहते हुए उसके लिए पहले से तैयारियां करनी होंगी। इसी के मद्देनज़र आज माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक की। समिति के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।’’

बाद में केजरीवाल ने 13 सदस्यीय ‘तैयारी समिति’ के साथ भी बैठक की जिसका गठन संभावित तीसरी लहर के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में बताया, ‘‘कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर आज विशेषज्ञ समिति की बैठक के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने तैयारी समिति के साथ भी बैठक की। ऑक्सीजन मैनेजमेंट हो या फिर आईसीयू बेड्स की व्यवस्था, ऐसे कई मोर्चों पर सरकार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos