केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पैसा खर्च नहीं किया: भाजपा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:56 IST2021-04-27T22:56:14+5:302021-04-27T22:56:14+5:30

Kejriwal did not spend money from Chief Minister Relief Fund on control of Kovid-19 epidemic: BJP | केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पैसा खर्च नहीं किया: भाजपा

केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पैसा खर्च नहीं किया: भाजपा

नयी दिल्ली, 27अप्रैल भाजपा ने मंगलवार को आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के नियंत्रण पर मुख्यमंत्री राहतकोष से एक पैसा भी खर्च नहीं किया।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने आंतरिक साजो सामान का कुप्रबंधन किया जिसके चलते ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई।

विवेक पांडे के आरटीआई आवेदन के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री राहत कोष में मार्च, 2020 से जनवरी 2021 तक 34.77 करोड़ रूपये मिले जबकि उसी दौरान व्यय 17.27 करोड़ रूपये किये गये। जवाब में व्यय का ब्योरा नहीं है।

आरटीआई आवेदन में सवाल किया गया था कि कोविड-19 महामारी के नियंत्रण पर कितना पैसा खर्च किया गया था, तो उसका जवाब ‘कुछ नहीं’ था।

इस जवाब का हवाला देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला किया और कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए कुछ नहीं किया तथा आप सरकार की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।

बलूनी ने कहा, ‘‘ आरटीआई जवाब राष्ट्रीय राजधानी के प्रति केजरीवाल और उनकी असंवेदनशीलता को बेनकाब करता है। ...’’

उन्होंने कहा कि उधर नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली और देश के लोगों के लिए रात-दिन जुटी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal did not spend money from Chief Minister Relief Fund on control of Kovid-19 epidemic: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे