लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने केन्द्र से बाजार क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से बाजार क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। उन्होंने इसके साथ ही शादी समारोहों में 200 तक की संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।

केजरीवाल ने मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को शादी समारोहों में 200 की बजाय अब केवल 50 तक की ही संख्या में लोगों को शामिल होने देने के संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में कमी आने की वजह से केन्द्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्व में विवाह समारोहों में 200 तक की संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘अब एलजी बैजल को पूर्व के आदेश को वापस लेने की मंजूरी देने और विवाह समारोहों में अतिथियों की संख्या को 200 की जगह 50 करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केन्द्र और सभी एजेंसियां राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रति करने के लिए ‘‘दोगुना प्रयास’’ कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम केन्द्र सरकार को दिल्ली सरकार को बाजार क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने की शक्ति देने के लिए एक प्रस्ताव भेज रहे हैं, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि दीपावली उत्सव के दौरान देखा गया कि अनेक लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था और वे भौतिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे थे जिसकी वजह से कोरोना वायरस बहुत अधिक फैल गया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि बाजारों में भीड़ कम होगी और उन्हें बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, यदि मास्क पहनने और भौतिक दूरी बनाकर रखने के नियम का उल्लंघन होगा तथा इन बाजारों के स्थानीय कोरोना वायरस ‘हॉटस्पॉट’ बनने की आशंका होती है तो सावधानी के तौर पर इन्हें कुछ दिन के लिए बंद किया जा सकता है।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि शहर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपना चरम पूरा कर चुकी है।

जैन ने यह भी कहा था कि वायरस को लॉकडाउन से नहीं रोका जा सकता और लोगों को मास्क पहनकर खुद की रक्षा करनी चाहिए।

केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र सरकार का इस ‘‘बेहद मुश्किल समय’’ में दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया और दिल्लीवासियों से मास्क पहनने तथा भौतिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड-19 बिस्तरों की संख्या संतोषजनक है।

उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रतिष्ठान में 750 आईसीयू बिस्तरों की सुविधा करने के वायदे के लिए केन्द्र का धन्यवाद व्यक्त किया।

केजरीवाल ने लोगों से कोविड-19 रोकथाम संबंधी नियमों के पालन का आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस अमीर और गरीब में फर्क नहीं करता और यह आपको भी चपेट में ले सकता है, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि वे वायरस की चपेट में नहीं आएंगे।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को इस वायरस से बीते पांच महीने में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.89 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं, 99 और रोगियों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 7,713 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं