लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिल्ली के लिए 2.6 करोड़ टीकों की मांग की

By भाषा | Updated: May 8, 2021 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों की संख्या तीन गुना बढ़ायी जाएगी और उन्होंने केंद्र से अगले तीन महीने में राष्ट्रीय राजधानी में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए करीब 2.6 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने की मांग की।

उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि अभी दिल्ली में 100 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। दिल्ली सरकार केंद्रों की संख्या 250-300 तक बढ़ाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए तीन करोड़ से अधिक टीकों की आवश्यकता है जिनमें से करीब 40 लाख खुराक मिल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से हर महीने 85 लाख टीके उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि सभी दिल्लीवासियों को अगले तीन महीनों में टीका लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अच्छी व्यवस्था होने के कारण एनसीआर के शहरों जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद से भी लोग यहां टीका लगाने के लिए आ रहे हैं इसलिए दिल्ली को तीन करोड़ से थोड़े ज्यादा टीकों की आवश्यकता पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले पांच-छह दिनों के लिए टीके हैं और उन्होंने केंद्र से पर्याप्त टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर दिन एक लाख टीके लग रहे हैं और यह संख्या तीन लाख तक बढ़ सकती है।

कोविड-19 की तीसरी लहर की चेतावनियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने केंद्र और विशेषज्ञों से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी टीका लगाने के विकल्प तलाशने का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा