लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोविड-19 के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5,000 के पार कर गया था। 11 नवंबर को यह संख्या 8,000 का आंकड़ा पार कर गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि बैठक के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को बुलाया गया है।

विपक्षी दलों ने कहा कि वे ‘‘अपर्याप्त’’ जांच जैसे मुद्दे उठाएंगे और ऐहतियाती कदमों के उचित क्रियान्वयन पर जोर देंगे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे होगी।’’

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, और मुख्यमंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पार्टियों के सभी नेताओं, सांसदों और विधायकों से सहयोग मांगेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वह बैठक में शामिल होंगे, लेकिन यह कदम देर से उठाया गया है।

उन्होंने कहा,"मैं सुझाव दूंगा कि आप सरकार लॉकडाउन के बारे में बात करने की बजाय बाजारों में फेस मास्क लगाने और भौतिक दूरी के निर्देशों का पालन करने जैसे सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करे।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर जैसी सुविधाओं में सुधार करने के लिए भी कहूंगा ताकि वहां ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा सके।’’

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी भी बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, "हम अपर्याप्त जांच का मुद्दा उठाते रहे हैं। इसके अलावा हम बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध का मुद्दा भी उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए