लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 00:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में "नई राजनीति" की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी। राज्य के नगर निकाय चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

पार्टी ने कहा कि केजरीवाल राज्य के लोगों का धन्यवाद देने के लिए 26 फरवरी को गुजरात में एक रोड शो करेंगे।

आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, "नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।"

उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने काम की राजनीति के लिए वोट दिया है क्योंकि वे भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से ऊब चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, " गुजरात के लोग एक विकल्प चाहते थे और आप मौजूदा पार्टियों के एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभरी है। अब आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ा जाएगा।"

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्विटर पर कहा, " गुजरात के लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिखाया है, उसके लिए प्रत्येक मतदाता को दिल से धन्यवाद। हम सब मिलकर 'काम की रजनीति' की दिशा में काम करेंगे।"

उन्होंने एक बयान में कहा, "हम सड़कों के साथ-साथ विधानसभा में भी जनता के मुद्दों को उठाएंगे। सूरत के लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। गुजरात की जनता भाजपा से नाराज़ है, उन्हें कांग्रेस पर भरोसा नहीं है और आम आदमी पार्टी उनकी एकमात्र उम्मीद बनकर उभरी है।"

आप ने गुजरात के छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे