लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने चुनाव परिणाम पर ममता, एम के स्टालिन को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने चुनाव परिणाम को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन को रविवार को बधाई दी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में द्रमुक जीत की ओर अग्रसर है।

मतगणना में अब तक प्राप्त रुझानों से स्पष्ट होता है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सत्ता बरकरार रखेगी । पार्टी अब तक प्राप्त 284 सीटों के रुझानों में 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही है ।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बधाई, ममता दीदी जबर्दस्त जीत के लिए । क्या टक्कर दी । पश्चिम बंगाल की जनता को भी बधाई । ’’

वहीं, तमिलनाडु में द्रमुक 118 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है । इससे द्रमुक राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत हासिल करती दिख रही है ।

केजरीवाल ने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन को उनकी पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई दी ।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ तमिलनाडु विधानसभा में जबर्दस्त जीत पर एम के स्टालिन को बहुत बधाई । मैं उनके सफल कार्यकाल तथा तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos