लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: May 14, 2021 10:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

कम्पनी के सूत्रों के अनुसार, जैन का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह 84 वर्ष की थीं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं। परोपकार संबंधी कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विनीत जी, आपके लिए बेहद दुखी हूं। मुझे कई बार निजी तौर पर भी उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’’

विनीत, इंदु जैन के बेटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया