लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले की निंदा की, दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या की घटना की निंदा की और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरूरत है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसके अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्ची से बलात्कार हुआ और उसके शव को श्मसान के पुजारी ने जला दिया। पुलिस ने कहा कि लड़की की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में दुष्कर्म के आरोप जोड़े गए हैं। मामले में पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में नौ साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरुरत है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, न्याय की इस लड़ाई में परिवार की हरसंभव मदद करेंगे।’’

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत चौंकाने वाला मामला है। मैंने यहां पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और जिलाधिकारी से बात की है। मैंने उनसे कहा कि मामले की त्वरित तरीके से जांच की जाए। माता-पिता का बयान बिना किसी देरी के तुरंत दर्ज किया जाना चाहिए।’’ गौतम ने कहा था, ‘‘मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अगर हमें लगता है कि जांच ठीक से नहीं हुई है तो दिल्ली सरकार मजिस्ट्रेट जांच कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?