लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ मनाया जन्मदिन और जीत का जश्न, केक खिलाते हुए दी बधाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 11, 2020 14:22 IST

निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज (11 फरवरी) का दिन काफी खास रहा। आज उनकी पत्नी सुनीता का जन्मदिन है साथ ही आज उनकी पार्टी ने दिल्ली पर फतह हासिल कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अब तक आए रुझानों से यह साफ है कि दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल ही सरकार बनाएंगे।

पार्टी ऑफिस में केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता से केक कटवाया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया। इन तस्वीरों में केजरीवाल और उनकी पत्नी की खुशी साफ देखी जा सकती है। निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। नए रुझान के अनुसार आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर 6,300 मतों से आगे चल रहे हैं वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर 754 मतों से पीछे चल रहे हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ से 1,115 मतों से आगे चल रहे हैं।

पार्टी मुख्यालय को सफेद और नीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में केजरीवाल की तस्वीरें लगाई गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को हुए थे। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर चल रही है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया