केजरीवाल ने अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द की, भारी बारिश के बाद हालात पर नजर रखने के निर्देश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 9, 2023 14:52 IST2023-07-09T14:50:49+5:302023-07-09T14:52:43+5:30

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द की।

Kejriwal cancels Sunday leave of officers instructs to monitor situation after heavy rains | केजरीवाल ने अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द की, भारी बारिश के बाद हालात पर नजर रखने के निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कीजलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दियाअरविंद केजरीवाल ने हालात पर नजर रखने के लिए कहा

नई दिल्ली: जबरदस्त बारिश से देश की राजधानी दिल्ली के इलाके जलमग्न हो गये हैं। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे जब 24 घंटे से रूक-रूक हो रही वर्षा थमी तो 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर की हुई खराब हालत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। सीएम ने और उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि  1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 

भारी बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और इसके मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है। सीडब्ल्यूसी ने एक परामर्श में कहा कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। 

दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित निचले इलाके बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं और वहां करीब 37,000 लोग रहते हैं। इसे लेकर भी अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भी भाजपा पार्षदों को निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें। 

Web Title: Kejriwal cancels Sunday leave of officers instructs to monitor situation after heavy rains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे