लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कोविड-19 मरीजों की गृह-पृथकवास प्रणाली को और मजबूत बनाने को कहा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शहर में गृह-पृथकवास प्रणाली को और मजबूत बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोविड-19 के मरीजों को संक्रमण की पुष्टि होने के 24 घंटे के भीतर सरकार द्वारा नियुक्त डॉक्टरों की टीम से कॉल किया जाए।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल जाने वाले और घर में ही अपना इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों का स्पष्ट रिकॉर्ड रखा जाए।

मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने कई मौकों पर शहर की आम आदमी पार्टी की सरकार की गृह-पृथकवास नीति की सराहना की है। पिछले साल सितंबर में गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा था कि जून में संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने में इस नीति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार अभी भी इस नीति को अपना रही है।

सोमवार को समीक्षा बैठक में केजरीवाल ने निर्देश दिया कि गृह-पृथकवास में रह रहे जिन मरीजों के पास ऑक्सी मीटर नहीं है, उन्हें कोविड-19 किट के साथ यह उपकरण भी दिया जाएगा।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार तक कोविड-19 के 50,742 मरीज गृह-पृथकवास में थे जबकि 20,136 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आप सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गृह-पृथकवास में इलाज करा रहे लोगों को संक्रमण की पुष्टि होने से 24 घंटों के भीतर डॉक्टर का कॉल जाएगा और उनकी काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी।’’

उसने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कोविड-19 के कितने मरीज अस्पताल जा रहे हैं और कितनों का इलाज घर में हो रहा है, इसका स्पष्ट रिकॉर्ड रखा जाए।’’

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 से 407 लोगों की मौत हुई है जबकि 20,394 नए मामले आए हैं। शहर में संक्रमण की दर 28.33 प्रतिशत है, जो 19 अप्रैल के बाद सबसे कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?