लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद दी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक नितिन तंवर के परिवार को शुक्रवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। तंवर का पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था।

कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान तंवर की मौत हुई थी। महामारी के दौरान उन्होंने राशन वितरण समेत विभिन्न गैर शिक्षण कार्यों की जिम्मेदारी निभायी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘तंवर दिल्ली सरकार के स्कूल में बहुत मेहनती और समर्पित शिक्षक थे। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने कई जिम्मदारियों का निर्वहन किया। सबसे पहले वह राशन वितरण केंद्र में तैनात किए गए और बाद में उन्होंने कई तरह के दायित्व निभाए। पिछले साल कोविड की ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद उनका निधन हो गया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तंवर जैसे लोगों के कारण ही दिल्ली कोविड-19 महामारी से निपट सकती है क्योंकि इन लोगों ने वायरस के खिलाफ गंभीर लड़ाई लड़ी है।

नारायणा में एमसी प्राथमिक स्कूल में प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्त तंवर को संक्रमित होने के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिछले साल 14 दिसंबर को उनकी मौत हो गयी। तंवर के परिवार में उनके अभिभावक, पत्नी, बेटी, भाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो