लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने विशेषज्ञों से कोविड-19 से हुई मौत के आंकड़ों की समीक्षा करने को कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विशेषज्ञों से कोविड-19 से हुई मृत्यु के मामलों की समीक्षा करने और राष्ट्रीय राजधानी में मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर उपाय सुझाने का आग्रह किया।

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह आग्रह किया।

एक सूत्र ने कहा, " बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से मौत के मामलों की समीक्षा करने और ऐसे उपाय सुझाने को कहा जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।"

दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों ने मृतकों की संख्या में विसंगति का आरोप लगाया है क्योंकि आधिकारिक रूप से दर्ज मौतों और श्मशान घाट और कब्रिस्तानों में हुए अंतिम संस्कारों की संख्या में अंतर है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 23 नवंबर तक कोविड-19 से कुल 8512 लोगों की मौत हुई है जबकि नगर निगमों ने दावा किया कि उसने 10,318 लोगों के अंतिम संस्कार किए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई। मंगलवार को मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत थी।

दिल्ली में मंगलवार को 109 लोगों की मौत हुई जबकि सोमवार को 121 संक्रमितों की जान गई थी।

यह बीते 13 दिन में सातवीं बार है जब एक दिन में मृतक संख्या 100 के पार गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?