लाइव न्यूज़ :

नगर निगम चुनाव के बाद लोगों का ‘शुक्रिया’ अदा करने के लिए सूरत पहुंचे केजरीवाल

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:26 IST

Open in App

सूरत, 26 फरवरी गुजरात के सूरत शहर में नगर निगम के चुनावों में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों का ‘‘शुक्रिया’’ अदा करने के लिए शहर आए। आप ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में 27 सीटें जीती हैं।

सुबह शहर के हवाईअड्डा पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सूरत के लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए यहां आया हूं।’’

केजरीवाल दिन में तीन बजे शहर में रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसकी शुरुआत वराछा इलाके से होगी और समापन सरथाना में होगा, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान वह पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित पार्षदों से मिलेंगे।

आप ने सूरत नगर निगम (एसएमसी) की 27 सीटें जीतकर गुजरात की राजनीति में अपना रास्ता बना लिया है। गुजरात के छह शहरों में रविवार को नगर निगम के चुनाव हुए थे।

भाजपा 120 सदस्यीय एसएमसी में 93 सीटें जीतकर सत्ता में कायम है जबकि आप शेष 27 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी है। कांग्रेस ने 2015 में यहां 36 सीटें जीती थीं लेकिन इस बार उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

विशेषज्ञों के अनुसार, सूरत में आप की शानदार जीत के लिए मुख्य वजह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) का समर्थन मिलना रहा। हार्दिक पटेल के नेतृत्व में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। पटेल अभी गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो