लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश घोषित किये

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन से यहां राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले सभी यात्रियों के लिए सात दिन का संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच में निगेटिव पाये जाने के बाद भी यात्री को सात दिन पृथक-वास केंद्र में रहना होगा और इसके बाद सात दिन घर पर पृथक रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ दिल्लीवासियों को ब्रिटेन के कोरोना वायरस के नए स्वरूप के संपर्क में आने से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने अहम निर्णय लिये हैं। ब्रिटेन से आ रहे यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन से आ रहे लोगों में जो संक्रमित पाये जाएंगे उन्हें पृथक केंद्र (आइसोलेशन फैसलिटी) में रखा जाएगा। जो निगेटिव पाये जायेंगे, उन्हें सात दिनों के लिए पृथक वास के लिए ले जाया जाएगा और उसके बाद उन्हें सात दिनों तक घर में पृथक रहना होगा।’’

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां से उड़ानों के निलंबन की अवधि बढ़ाने की केंद्र से अपील की थी।

केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर को ब्रिटेन से उड़ानों का निलंबित कर दिया था और बाद में इस निलंबन को आठ जनवरी तक के बढ़ाया था। साथ ही सरकार ने वहां से आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जांच कराना जरूरी कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा