लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल और सिसोदिया ने केंद्र से दिल्ली में बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा समेत वैकल्पिक तरीके अपनाने की मांग की।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,468 नए मामले सामने आए जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह अपील की।

केजरीवाल ने चेतावनी दी कि परीक्षा कराने से बड़े पैमाने पर वायरस का प्रसार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र संक्रमण के प्रमुख ‘हॉटस्पॉट’ हो सकते हैं।

उन्होंने मंगलवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दिल्ली में छह लाख बच्चे सीबीएसई की परीक्षा देने वाले हैं। लगभग एक लाख शिक्षक इसमें भाग लेंगे। यह केंद्र प्रमुख हॉटस्पॉट बन सकते हैं जिनसे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। बच्चों की जिंदगी और स्वास्थ्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं केंद्र सरकार से सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध करता हूं।”

केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ऑनलाइन परीक्षा समेत अन्य विकल्प तलाश सकता है और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में दाखिला दे सकता है।

उन्होंने कहा, “कई देशों ने ऐसा किया है, भारत के कुछ राज्य भी कर रहे हैं। कुछ वैकल्पिक तरीके तलाशे जा सकते हैं। बच्चों को ऑनलाइन तरीके या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में दाखिला दिया जा सकता है। लेकिन परीक्षा को रद्द करना चाहिए।”

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू