Ram Mandir: केजरीवाल और भगवंत मान ने अयोध्या राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2024 17:15 IST2024-02-12T17:12:28+5:302024-02-12T17:15:28+5:30
र्शन के बाद क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।

Ram Mandir: केजरीवाल और भगवंत मान ने अयोध्या राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन
अयोध्या (त्रियुगनारायण तिवारी): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ सोमवार को अयोध्या का दौरा किया। दर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है, अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है, प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं, आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है और हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दर्शन के बाद कहा, परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए, लंबे समय से इच्छा थी, आज आना हुआ। मान ने कहा भारत धार्मिक आस्था वाला देश है, कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। राम लला के दर्शन पूजन के दौरान उन्होंने प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो सब लोग रहे सुखी, शांति से सब में आपस में भाईचारा बना रहे, भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा।