लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल और बैजल ने की कोविड की तीसरी संभावित लहर से निपटने की कार्य योजना पर चर्चा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 जून दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बैठक की और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका के मद्देनजर इससे निपटने की तैयारियों और कार्य योजना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्रवाई योजना में बच्चों के उपचार के वास्ते राज्य स्तरीय कार्य बल, ज्यादा संख्या में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी और एक विशेष कार्य बल शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि बैठक में उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिस्तर और ऑक्सीजन के प्रबंधन, दवाइयों और टीकों की उपलब्धता पर भी चर्चा की।

दिल्ली सरकार तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारियों के तहत पांच हजार युवाओं को चिकित्सकों और नर्सों की मदद के लिये प्रशिक्षित करेगी। स्वास्थ्य सहायकों अथवा सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को नर्सिंग और स्वास्थ्य देखभाल का दो सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम 28 जून से शुरू होगा और प्रत्येक बैच में 500 लोग होंगे।

गौरतलब है कि मई के महीने में केजरीवाल ने 13 सदस्यीय एक समिति गठित की थी, जिसको वर्तमान हालात, तथा शहर में अस्पताल, ऑक्सीजन संयंत्र और दवाओं की आपूर्ति आदि की जरूरत के आकलन के बाद संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए कार्रवाई योजना तैयार करने का जिम्मा दिया गया था। इसके अलावा आठ सदस्यीय एक और समिति गठित की गई थी, जिसे संक्रमण की तीसरी लहर के शमन और प्रबंधन की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार ने एक दिन में करीब 37,000 मामलों से निपटने की तैयारी की है। तीसरी लहर के चरम पर इतने मामले सामने आने का अनुमान है। तीसरी लहर के दौरान बच्चों को बचाने के लिए सुझाव देने के वास्ते बालरोग कार्यबल गठित किया गया है। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज में दो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं, ताकि वायरस के स्वरूप का पता लगाया जा सके। इसके अलावा दिल्ली सरकार जरूरी दवाओं का भंडार करने की दिशा में भी काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां