लाइव न्यूज़ :

कीर्ति आजाद और  केजरीवाल ने डीडीसीए पर विवादित बयान को लिया वापस, मानहानि मामले में अदालत ने केस का किया निपटारा

By भाषा | Updated: February 15, 2019 14:58 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क्रिकेटर से सांसद बने कीर्ति आजाद ने डीडीसीए (DDCA) के खिलाफ अपना बयान वापस लिया।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क्रिकेटर से सांसद बने कीर्ति आजाद ने 15 फरवरी यानि शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वे क्रिकेट निकाय डीडीसीए (DDCA) के खिलाफ अपने बयान वापस ले रहे हैं । संस्था के साथ मानहानि के मामले को आपस में सुलझा रहे हैं।

क्या था पूरा मामलाकेजरीवाल और भाजपा से निलंबित सांसद आजाद दोनों ने न्यायमूर्ति आर एस एंडलॉ को बताया कि वे क्रिकेट निकाय डीडीसीए (DDCA) के खिलाफ की गई अपने कथित मानहानिकारक बयान वापस ले रहे हैं। डीडीसीए ने इसके जवाब में अदालत से कहा कि वह उनके खिलाफ किये गये 5 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा वापस ले रही है। न्यायमूर्ति एंडलॉ ने उनके बयान पर संज्ञान लेते हुये डीडीसीए(DDCA) के मानहानि के मुकदमे का निपटारा कर दिया।आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल के वकील अनुपम श्रीवास्तव ने अदालत में डीडीसीए(DDCA) के वकील प्रदीप छिंद्रा को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि क्रिकेट की संस्था के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था संबंधी बयान वापस ले लिए गए हैं।अदालत में इसका कोई कारण नहीं बताया गया कि दोनों डीडीसीए (DDCA) के खिलाफ अपने बयान को वापस क्यों ले रहे हैं।

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया