केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा-अगर रोका नहीं जाता तो किसानों का समर्थन करने जाता

By भाषा | Updated: December 8, 2020 19:22 IST2020-12-08T19:22:15+5:302020-12-08T19:22:15+5:30

Kejriwal addressed AAP workers, said - if not stopped then he would go to support farmers | केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा-अगर रोका नहीं जाता तो किसानों का समर्थन करने जाता

केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा-अगर रोका नहीं जाता तो किसानों का समर्थन करने जाता

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने आवास से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि अगर उन्हें रोका नहीं जाता तो वह प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद में उनका समर्थन करने के लिए जाते।

केजरीवाल को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से नजरबंद करने को लेकर उनके आवास के बाहर हुए ड्रामे के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री घर से बाहर आए और पार्टी के सदस्यों को संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा, "अगर मुझे रोका नहीं जाता तो, मैं प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद में उनका समर्थन करने के लिए जाता। मुझे खुशी है कि भारत बंद कामयाब हुआ। मैंने अंदर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए प्रार्थना की।"

आप ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया था कि केजरीवाल के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को नजरबंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है।

धरने में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि उन्हें केजरीवाल के आवास में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

बाद में सिसोदिया और आप के कुछ सदस्यों को केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास के अंदर जाने दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही आप प्रमुख ने अपने आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal addressed AAP workers, said - if not stopped then he would go to support farmers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे