लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ‘धोखेबाज’ हैं : पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:34 IST

Open in App

कोट कपूरा (पंजाब), 30 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘धोखेबाज’ बताया और उनकी आम आदमी पार्टी पर केवल झूठे वादे करने और फर्जी गारंटी देने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने 2015 की बेअदबी की घटनाओं और फरीदकोट के बहबल कलां और कोटकपूरा में पुलिस की गोलीबारी के लिए शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया। पंजाब के लिए चुनावी लड़ाई तेज होने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी दलों पर मुख्यमंत्री चन्नी के हमले तेज हो गए हैं।

चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी वादों को ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ बताते हुए आरोप लगाया, ‘‘आप केवल झूठे वादे, नकली गारंटी की घोषणा कर रही है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल धोखेबाज हैं और उनकी घोषणाएं और योजनाएं वास्तव में दिल्ली में भी जनता के कल्याण के लिए नहीं हैं, पंजाब की क्या बात करें।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोटकपूरा की नयी अनाज मंडी में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2015 की बेअदबी का मामला विचाराधीन है, इसलिए वह विवरण का खुलासा नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि बादल परिवार की ‘‘इस जघन्य अपराध के अपराधियों के साथ मिलीभगत थी।’’

इस अवसर पर परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सड़कों पर चल रही अवैध बसों को रोकने की किसी ने कभी हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल ‘‘सभी अवैध बसों का परिचालन रोक दिया है, बल्कि राज्य के खजाने को 14 करोड़ रुपये से भरने के लिए 135 बसों को भी जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू